इमामबाड़ा क्षेत्र की सफाई के निर्देश
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान वार्ड 58 के मौहल्ला कायस्थान स्थित इमामबाड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मोहर्रम के मद्देनजर सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। इसके अलावा गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में सफाई संबंधी शिकायत पर भी संबंधित सफाई निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 12 शिकायतों में से वार्ड 16 के साउथ सिटी निवासी की सफाई संबंधी समस्या का मौके पर टीम भेजकर तत्काल समाधान कराया गया। वहीं बाल्मीकी कॉलोनी और हकीकत नगर में पेड़ों की छंटाई तथा कटान संबंधी शिकायतों पर उद्यान विभाग को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जन चौपाल में आईं शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.