फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। ताजियां व अलम इंतेजामियां कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम से जोशियाना मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा व अखाड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की है। बताया कि कि उक्त इमामबाड़ा व अखाड़ा की जमीन पर 17 मई 1947 से उक्त जमीन पर मोहर्रम पांच तारीख को शहह के तमाम अलम के जुलूस यहां रखे जाते हैं। यहां परम्परागत तरीके से हर साल लकड़ी खेलने व बनेठी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन मोहल्ले के ही अपने धर्म के ही सगे भाई धार्मिक व आस्था के केन्द्र पर कब्जा कर धार्मिक भावनों को आहत करने का काम कर रहे हैं। कमेटी से पदाधिकारियों ने डीएम से अवैध कब्जे को ध्वस्त किए जाने की मांग की है। यहां चौधरी मोईनउद्दीन राईन, वारिश उद्दीन, शब्बीर हुसैन, परवेज, समी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.