गया, जून 13 -- इमामगंज के पाकरड़ीह गांव के पास स्टेट हाईवे-69 पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत के मामले में मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक किशोर के पिता दामोदर कुमार मेहता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम यह भी पढ़ें- इमामगंज के पाकरडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में 13 साल का एक बच्चा की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...