गया, जून 20 -- इमामगंज थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीपीओ धीरज कुमार, बीडीओ संजय कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ताजिया जुलूस के रूट और स्थलों की जानकारी ली गई। प्रशासन ने जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड में 53 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले जाते हैं। उन्होंने सभी कमेटियों से जुलूस का लाइसेंस लेने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। बैठक में जिला परिषद सदस्य पार्वती देवी, एसआई ममता कुमारी, एसआई उपेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- इमामगंज में मुहर्रम के जुलूस में नहीं बजेंगे डीजे, 53 जगहों से निकलेगा ताजिया जुलूस यह भी पढ़ें- पूर्णिया : मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक यह भ...