गया, मई 27 -- मुख्य सचिव के निर्देश पर बुधवार को इमामगंज प्रखंड में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 18 नोडल अधिकारी और 96 फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह सात बजे से शुरू हुए अभियान में 205 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत प्रखंड को 6473 किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध इमामगंज में 8578 किसानों का निबंधन कर 132 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी किसान सरकारी कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- इमामगंज में मुख्य सचिव के निर्देश पर चलाया गया फर्मर रजिस्ट्रेशन का विशेष अभियान

हिंदी ...