गया, मार्च 11 -- महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जेंडर फोरम सह पंचायत समन्वय समिति के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, घरेलू हिंसा, अपहरण, शोषण, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और दहेज निषेध अधिनियम जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इन समस्याओं की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर कमिटी गठित करने का निर्देश दिया गया।बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे शोषण का एक कारण नाबालिग बच्चों के पास एंड्रॉयड मोबाइल होना भी है, जिससे उन पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसे नियंत्रित करने...