गया, फरवरी 24 -- इमामगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय छोटका करासन में मंगलवार को फाइलेरिया की फोलिक एसिड और जोंक की एल्बेंडाजोल दवा खाने से 35 बच्चें बीमार हो गए। इससे विद्यालय में कुछ देर अफरा-तफरी मची रही। बच्चों की हालत बिगड़ते देख विद्यालय के शिक्षकों ने बिना देरी किए सभी बच्चों को ऑटो और टोटो से सीएचसी इमामगंज में भर्ती कराया। सभी बच्चों को इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार और शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन खाने के बाद 35 बच्चों को फाइलेरिया की फोलिक एसिड और जोंक की एल्बेंडाजोल दवा खिलायी गई। करीब 35 बच्चों को चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगी। जिन्हें सीएचसी इमामगंज में भर्ती कराया गया। तीस बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। संजू कुमारी कक्षा पांच, मंजू कुमारी ...