गया, मई 4 -- इमामगंज नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीईओ कृष्ण मुरारी गुप्ता के माध्यम से 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की 9 छात्राओं एवं 2 पब्लिक उच्च विद्यालय रानीगंज के 12 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डीईओ ने कहा कि गांव के बच्चे सादगी और मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि बच्चे विद्यालय से लेकर देश तक नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सोनम कुमारी, कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.