गया, जून 2 -- इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...