इमामगंज में किसानों का धान का बिचड़ा तैयार ,पानी का है इंतजार
गया, जुलाई 2 -- इमामगंज प्रखंड में जड़हन धान की खेती करने वाले किसानों का बिचड़ा रोपाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन मानसून की बेरुखी के कारण खेतों में रोपाई शुरू नहीं हो सकी है। किसान हर दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से खेती-किसानी प्रभावित होने लगी है और किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। भगहर गांव के किसान रवींद्र प्रसाद, नावाखाप के कमलेश सिंह, पकरी के कंधाई प्रसाद और बसेता के विद्या सिंह ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में डाला गया बिचड़ा अब रोपाई योग्य हो चुका है। सामान्यतः बिचड़ा डालने के 20 से 25 दिनों के भीतर उसकी रोपाई कर देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News कई क्षेत्रों में बारिश का इंतजार, उमड़-घुमड़ कर भी बरस नहीं रहे बादल यदि समय पर रोपाई नहीं होती है तो धान की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.