गया, मार्च 29 -- ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में रविवार को इमामगंज में दांगी प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 116 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा पांचवीं के 30, छठी के 15, सातवीं के 26, आठवीं के 22, नौवीं के 14 तथा दसवीं के 9 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक ब्रजेश कुमार दांगी ने बताया कि बच्चों को प्रतियोगी माहौल के लिए समय से पहले तैयार करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सफल छात्र-छात्राओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। साथ ही उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। प्रखंड स्तर पर सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस मौके पर मुकेश कुमार दांगी, गौतम कुमार दांगी, इंद्रजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.