इमामगंज में एक बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त , चालक और बालू माफिया के सहयोगी गिरफ्तार
गया, मई 20 -- इमामगंज पुलिस ने बुधवार को शमशाबाद कासियाडीह गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। इस दौरान चालक और बालू माफिया के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गंगटी नदी से अवैध बालू उत्खनन कर ले जाने के दौरान ट्रैक्टर पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बड़का करासन गांव निवासी ट्रैक्टर चालक संजय दास और कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: गंगा किनारे अवैध खनन स्थल से दो हाईवा जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.