गया, अप्रैल 5 -- इमामगंज पुलिस अलग अलग गांव में छापेमारी कर रविवार को अफीम की खेती करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिहार में मादक पदार्थ अफीम की खेती करना प्रतिबंधित है। इस मामले में अवैध रूप खेती करने वाले पाकरडीह गांव के उपेंद्र सिंह भोक्ता, कुंजेशर गांव के बीरबल प्रजापति, प्रदीप कुमार और उपेंद्र साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...