गया, अप्रैल 8 -- इमामगंज प्रखंड की सलैया पंचायत में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंचायत मुखिया सुनीता देवी के नेतृत्व में दस मेधावी बच्चों को किताब, कॉपी, कलम और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों का मनोबल बढ़ा। कार्यक्रम में अर्जुन पासवान, राधे पासवान, नागेश्वर शर्मा, नागेंद्र पाठक सहित अभिभावक और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...