गया, अप्रैल 5 -- इमामगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पाकरडीह गांव निवासी अरुण भारती एक महिला की हत्या के बाद से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुआ थाना क्षेत्र के धोबीचक गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई, जहां उसे उसके मौसा नरेश मांझी के घर से गिरफ्तार किया गया। थाना लाकर पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.