गया, अप्रैल 6 -- नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित दुकानों को ट्रेड लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से इमामगंज और रानीगंज बाजार की दुकानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छोटे दुकानों के लिए करीब 500 रुपये और बड़े दुकानों के लिए लगभग 2500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पेट्रोल पंप जैसी बड़ी इकाइयों के लिए यह शुल्क 5000 रुपये से शुरू होगा। लाइसेंस के लिए दुकानदारों को दुकान से संबंधित कागजात, फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.