गया, फरवरी 7 -- इमामगंज प्रखंड को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर एक फरवरी से प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर रेलवे लाइन संघर्ष मोर्चा की बैठक हो रही है। बैठक में रेलवे लाइन निर्माण के लिए बड़ी आंदोलन करने की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जा रही है, जिस पर ठोस निर्णय लिया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष विगन पासवान ने बताया कि इमामगंज प्रखंड को रेलवे लाइन से नहीं जोड़े जाने के कारण विकास से कोसों दूर है। गया जिले के इमामगंज, डुमरिया और बांकेबाजार प्रखंड मुख्यालय से एक सौ किमी दूर झारखंड की सीमा पर स्थित है। यहां की बड़ी आबादी कृषि और मजदूरी पर निर्भर करता है, जिन्हें दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए आने - जाने और फसल को दूसरे प्रदेश भेजने को सुविधा नहीं है। इससे युवा लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। किसान तंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.