गया, मई 31 -- इमामगंज प्रखंड के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भुइयांडीह जंगल में संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 15 लीटर निर्मित शराब भी बरामद की। थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित भुइयांडीह के घने जंगल में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब निर्माण में लगे कारीगर और मजदूर फरार हो गए। आशंका है कि उन्हें पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी। पुलिस ने मौके पर संचालित शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया और बरामद शराब को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात भट्ठी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार ...