इमामगंज के सलैया में एसएसबी के जवानों ने छात्र छात्राओं के साथ फिट इंडिया को लेकर निकले तिरंगा यात्रा
गया, मई 24 -- इमामगंज प्रखंड के सलैया स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 29वीं वाहिनी की ओर से रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा किसान माध्यमिक उच्च विद्यालय सलैया से शुरू होकर सलैया बाजार, दूधमटिया सहित आसपास के गांवों से होकर गुजरी। साइकिल यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से युवाओं को फिट रहने, नशे से दूर रहने और राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- इमामगंज के सलैया में एसएसबी के जवानों ने छात्र छात्राओं के साथ फिट इंडिया को लेकर निकले तिरंगा यात्रा ग्रामीणों ने भी जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.