गया, मार्च 19 -- इमामगंज प्रखंड के उत्क्रमित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हारी में गुरुवार को छात्रों के बीच कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नोडल शिक्षक राजीव कुमार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए सही कैरियर चुनने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत यह पहल की गई है, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन कर सकें। राजीव कुमार ने कहा कि कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष मेहनत करने की जरूरत होती है। यदि छात्र पांच वर्षों तक मन लगाकर अध्ययन करें, तो उनके लिए मनचाही नौकरी पाना आसान हो जाता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.