गया, जून 13 -- डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर शुक्रवार को इमामगंज प्रखंड के पाकरड़ीह गांव के पास मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार उज्ज्वल कुमार की मौत हो गई। वह पलामू जिले के तरीडीह नौडीहा का रहने वाला था। पाकरडीह में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह सातवीं का छात्र था। रानीगंज तेतरिया के रहने वाले अजय वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से मेरा भांजा और दामोदर मेहता का बेटा उज्ज्वल कुमार (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इमामगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। लेकिन, एंबुलेंस खराब हो जाने से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई。

एंबुलेंस के खराब होने पर समस्या बताया कि एंबुलेंस बांकेबाजार पहुंचकर खराब हो गई। किसी तरह धीरे-धीरे दो घंटे में 20 किलोमीटर दूरी तय कर शेरघाटी अनुमंडली...