गया, सितम्बर 1 -- इमामगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम पसेवा गांव के समीप छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस को देखकर धंधेबाज बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से शराब और बाइक जब्त कर थाने लाई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है। पुलिस बाइक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...