गया, मार्च 28 -- इमामगंज प्रखंड के पटेल परसिया में शनिवार को रामनवमी पर्व के दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में रामभक्त श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हाथों में भगवा ध्वज लेकर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। "जय श्रीराम" के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बीडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। बीडीओ ने बताया कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.