गया, अप्रैल 3 -- प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में फरार हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने झारखंड से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तीन मार्च 2026 को एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में लड़की की मां ने एक अप्रैल को थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दो अप्रैल को झारखंड के नौडीहा बाजार से लड़की और आरोपी युवक को बरामद किया गया। आरोपी की पहचान डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव निवासी 19 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने तीन अप्रैल को लड़की का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय के निर्देशानुसार उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी युवक को नाबालिग के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ...