गया, अगस्त 2 -- इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर सोबड़ी गांव के पास छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के बारा कला गांव निवासी साधु पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी झारखंड के प्रतापपुर जंगल क्षेत्र से शराब लाकर क्षेत्र में बेचता था। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...