गया, मार्च 27 -- इमामगंज प्रखंड की विराज पंचायत के कादरपुर में रामनवमी के मौके शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगाई गई। इसका उद्घाटन मुखिया अंजू कुमारी ने फीता काटकर किया। मुखिया ने बताया कि विराज पंचायत प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस पंचायत के आसपास कहीं पर बाजार नहीं रहने से छोटे-मोटे सामान के लिए 15 किलोमीटर दूर, इमामगंज, पांच किमी दूर कोठी और आठ किमी दूर सलैया जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए विराज पंचायत के कादरपुर में सप्ताहिक हटा लगाई गई। यहां हर प्रकार की दुकान खोली जा रही हैं। हर शुक्रवार को सप्ताहिक बाजार लगने से लोगों के हर प्रकार का सामान मिल जाएगा, जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी। लोगों को रोजगार मिलेगा और पंचायत का विकास भी होगा। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.