गया, मई 11 -- इमामगंज पुलिस अनुमंडल के इमामगंज और सुहैल सलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक-एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे रानीगंज बाजार निवासी रंजीत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुहैल सलैया थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि जारीआहार गांव निवासी संजय भुइयां को भी उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...