गया, जनवरी 23 -- फोटो न्यूज इमामगंज, एक संवाददाता इमामगंज प्रखंड के उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय दरभंगा कोचया में सरस्वती पूजा नहीं मनाए जाने से बच्चों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को सभी जब विद्यालय पहुंचे तो यहां ताला लगा मिला। काफी इंतजार करन के बाद भी स्कूल नहीं खुला तब सभी ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में हर साल सरस्वती पूजा का आयोजन होता रहा है। विद्यालय नहीं खुलने और पूजा नहीं होने की बात जानने का प्रयास इमामगंज बीईओ अशोक कुमार से किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं होने के कारण उनका बयान नहीं मिल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...