इमस्पाइसजेट मुंबई की उड़ान बंद, अंतिम दिन 428 यात्रियों ने किया सफर
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट से संचालित स्पाइसजेट मुंबई के विमान ने गुरुवार को अंतिम बार उड़ान भरी। इस दिन दोनों दिशाओं में 428 यात्रियों ने सफर किया। स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 505 निर्धारित समयानुसार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंची। इस विमान में 213 यात्री सवार थे। वहीं वाराणसी से मुंबई के लिए संचालित अंतिम उड़ान एसजी 506 ने 215 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। इससे पहले यह एयरलाइंस दिल्ली और पुणे की उड़ानें बंद कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.