रुडकी, अगस्त 16 -- रुड़की के इमली रोड क्षेत्र में अवैध पशु कटान की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड ने छापा मारकर करीब 170 किलो भैंसवंशीय मांस बरामद किया। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौके से कटान में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह गोवंश संरक्षण स्क्वायड को सूचना मिली थी कि इमली रोड निवासी दानिश उर्फ मुन्ना अपने घेर में साथी के साथ पशु काट रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेर की तलाशी ली। वहां एक युवक भैंस मांस की कटाई करता मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश उर्फ मुन्ना निवासी इमली रोड, रुड़की बताया। पुलिस के मुताबिक मौके से मांस और एक कुल्हाड़ी ब...