दुमका, अप्रैल 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र झिलुआ गांव में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे इमली के पेड़ से एक 45 वर्षीय व्यक्ति गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग में व्यक्ति को तुरंत मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जंहा चिकित्सक दुर्गेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए दुमका रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र बेलियाजोर पंचायत अंतर्गत आसनसोल डूहुडीह के मधु हांसदा अपना ससुराल झिलुआ ससुर के श्राद्ध कर्म में आया हुआ था। ससुराल में इमली के जरूरत होने पर बगल में ही एक इमली के पेड़ में इमली तोड़ने के लिए चढ़ा था। किसी कारणवश इमली के पेड़ से नीचे दोनों हाथ के भर गिर गया। जिससे मधु हांसदा का दोनों हाथ टूट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.