लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- शहर के इमली चौराहा स्थित पंजाब सिंध बैंक के सामने प्लास्टिक उपकरणों और सामान की दुकान में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक मधू सिंह ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात को आग लगने की सूचना मिली। आग ने दुकान के अधिकांश प्लास्टिक सामान को राख कर दिया। दुकान की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान लाखों रुपये का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्लास्टिक सामग्री होने से आग तेजी से फैली और धुआं चारों ओर फैल गया। अग्निकांड की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.