समस्तीपुर, मई 22 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास शुक्रवार को कथित फायरिंग की सूचना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच-पड़ताल की।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। हालांकि मौके पर किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं मिला और न ही किसी व्यक्ति ने गोली चलने की शिकायत की है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। कथित घटनास्थल के पास से कोई खोखा भी बरामद नहीं किया गया है।

स्थानीय चर्चा इधर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बाइक सवार कुछ युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने के ...