इमली के पेड़ से गिरने से टोंटोपोसी गांव में व्यक्ति की मौत
चाईबासा, जून 3 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ पंचायत के टोंटोपोसी गांव में इमली का पेड़ मशीन से काटने के दौरान फिसल कर गिरने से 30 वर्षीय खिरोद तिरिया नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो खिरोद तिरिया बुधवार को सुबह आठ के करीब ग्रामीण मुंडा के मकान के समीप घर बनाने के उपयोग के लिए लकड़ी के लिये पेड़ काटने गया था।
घटना का विवरण इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर मशीन से लकड़ी काट रहा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा।नीचे में लोहे का पत्थर बिखरा पड़ा था जहां गिरने के बाद उसके सर पर गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नोवामुंङी टाटा स्टील हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.