झांसी, जून 2 -- झांसी (बबीना)। नगर के गणेश मंदिर के सामने स्थित इमलीपुरा इलाके की संकरी गलियां दहशत में हैं। यहां झूलता बिजली के तार खतरा बन गए हैं। रहवासियों के अनुसार बारिश के दौरान तारों से चिनगारी निकलती है। टूटने का डर बना रहता है। जिससे सांसें अटक जाती है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। क्षेत्र के नीरज साहू सहित अन्य ने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत तारों का जाल बना है। किसी मजबूत सपोर्ट के मकानों के छज्जों और दीवारों के सहारे टांग दिए गए हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात का मौसम नजदीक है। ऐसे में यदि किसी कारणवश तारों में करंट उतरकर मकानों तक पहुंच गया तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। लोगों ने...