रुडकी, जून 11 -- कलियर, संवाददाता। इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में टांडा रांगड़वाला गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष मनोज सैनी ने नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर लोगों को घरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कूड़ा वाहन के माध्यम से नागरिकों को घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...