सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों घायल हो गए। हालांकि एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा होने से बाल- बाल बच गया। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहादतनगर निवासी सोनू अपने तीन साथियों के साथ स्विफ्ट कार से सीतापुर से काजीकमालपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में बेलगवां गांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूसरी तरफ जाकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल जाने से आगे बैठे दो लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि, शावेज़ पुत्र मकबूल और अरमान पुत्र शमीम को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.