इमलिया कोडर के थारू संग्रहालय को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
बलरामपुर, अगस्त 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले की समृद्ध थारू जनजातीय संस्कृति और समुदाय आधारित पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। तुलसीपुर क्षेत्र के इमलिया कोडर स्थित थारू जनजाति संग्रहालय एवं सजीव धरोहर परिदृश्य को भारतीय उपमहाद्वीप उत्तरदायी पर्यटन पुरस्कार-2026 के फाइनलिस्ट में शामिल किया गया है। भारत, नेपाल और श्रीलंका की 22 उत्कृष्ट पर्यटन पहलों में इमलिया कोडर की पहल का चयन जिले के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय उत्तरदायी पर्यटन केंद्र की ओर से फाइनलिस्ट का चयन उत्तरदायी पर्यटन में प्रभावी कार्य, नवाचार, सामाजिक प्रभाव और सतत पर्यटन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर किया गया है। जानकार बताते हैं कि इमलिया कोडर का संग्रहालय थारू समाज की जीवंत संस्कृति, पारंपरिक रहन-सहन, लोककला, रीति-रिवाज और प्रकृति के साथ सामंजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.