नई दिल्ली, अगस्त 16 -- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ.' आज का सोशल मीडिया पर ये डायलॉग फिर से खूब वायरल हो रहा है। इमरान हाशमी को पसंद करने वाली ऑडियंस ने उन्हें उन फिल्मों में पसंद किया है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। करियर की शुरुआत में इमरान को फिल्म मर्डर वाली इमेज के लिए जाना जाता था। लेकिन समय के साथ एक्टर ने खुद को एक एक्टर के तौर पर साबित किया। इमरान हाशमी की बेस्ट फिल्मों की बात की जाए तो बेशक बॉक्स ऑफिस पर सलमान-शाहरुख की तरफ धमाका नहीं किया, लेकिन उनकी परफॉरमेंस, गानों पर उमकी लिप्सिंग और यादगार गाने देने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इमरान के फिल्मी करियर को एक परफॉरमेंस या फिल्मों में नहीं समेटा जा सकता है। लेकिन ये वो 5 फिल्में हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। IMDB रेटिंग भी शानदार है।हक साल 2025 में आई फिल...