इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के साथ होगा क्लैश
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- साल 2007 में आई कल्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' के लगभग 19 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है। आज 'आवारापन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने सबसे आइकोनिक किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में नजर आ रहे हैं।दर्द, गुस्से और बदले की नई कहानी ट्रेलर में शिवम पंडित का एक नया, खूंखार और अतीत के जख्मों से भरा रूप देखने को मिल रहा है। इस बार की कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क, दर्दनाक और बदले की आग से जलती हुई नजर आ रही है। एक्शन और इमोशन का यह जबरदस्त कॉम्बिनेशन फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है।'आवारापन 2' की नई स्टार कास्ट फिल्म में इस बार दिशा पाटनी 'जारा' के किरदार में नजर आ रही हैं, जो शिवम के सफर में एक नया मोड़ लाती हैं। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी 'नफीसा' की भूमिका में हैं। फिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.