नई दिल्ली, अगस्त 15 -- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2 'बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कोई इमरान की दमदार परफॉरमेंस की तारीफ कर रहा है तो किसी को कहानी पसंद आ रही है। पहले दिन अच्छी ओपनिंग के बाद अब दूसरे दिन भी फिल्म ने धमाका कर दिया है। आधे दिन में ही फिल्म 13 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म के थिएटर पर आते ही OTT पर आने की खबर भी तेज हो गई है। जानिए इमरान हाशमी की इस फिल्म को किस OTT प्लेटफार्म पर और कब देखा जाएगा।आवारापन 2 की OTT रिलीज सेट फॉर्मेट के अनुसार किसी भी फिल्म को थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के अंदर OTT प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 भी इसी फॉर्मेट को फॉलो करेगी और मेकर्स इस फिल्म में सितंबर के अंत से लेकर...