इमरान मसूद से जुड़े मामले में गवाही हुई
गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद से जुड़े मामले में शुक्रवार को अदालत में गवाही हुई। जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2007 का है, जब इमरान मसूद सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी जुल्फिकार अली के साथ मिलकर करीब 40 लाख रुपये नियमों के विपरीत निकाले थे। इस संबंध में तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी यशवंत सिंह ने छह नवंबर 2007 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इमरान मसूद इस समय सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। इसी मामले में अदालत में सुनवाई हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.