इमरान मसूद का बढ़ाकर वेस्ट यूपी को साधने की तैयारी
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- सहारनपुर। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर उनका कद बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को संगठन में बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया और उनके साथ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में हुए इस बदलाव से साफ हो गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का फोकस बढ गया है। पार्टी इस बदलाव से वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश में है। सहारनपुर सांसद को पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका मिलना वेस्ट यूपी की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वैसे तो इमरान मसूद अपने चाचा काजी रशीद मसूद के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं लेकिन उनका अपना सियासी सफर करीब दो दशक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.