नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इमरान ताहिर 47 साल के हो गए हैं, मगर टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला नहीं रुख रहा है। ताजा रिकॉर्ड उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 विकेट हॉल लेकर बनाया है। ताहिर ने यह पंजा 47 साल की उम्र में खोला है और वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले अब सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन गए हैं। इमरान ताहिर 47 की उम्र में टी20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कुक आइलैंड के टोमाकानुटे रितावा के नाम था, जिन्होंने 46 साल 299 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था, अब 47 साल 166 दिन की उम्र में 5 विकेट हॉल लेकर इमरान ताहिर ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह भी पढ़ें- LIVE: जीत की दहलीज पर ईशान किशन की टीम, लीड 650 के पार टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में 5...