नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- कॉकरोचों के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान पर हमलवार हो गई है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से अभिनेता को हिरासत में लेने और उन्हें देश से डिपोट करने की मांग की है। किरीट सोमैया ने कहा है कि इमरान खान एक विदेशी नागरिक हैं और इसीलिए वे भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकते। किरीट सोमैया ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। पूर्व सांसद ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को एक पत्र लिखा है और इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र की कॉपी भी साझा की। यह भी पढ़ें- 'मेरी कोई औकात नहीं है', CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे इमरान खान पुलिस हिरासत में'वि...