नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों तूफान मचा हुआ है। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान की सेहत अब सबसे बड़ा विवाद बन गई है। अडियाला जेल में बंद 73 वर्षीय इमरान की दाहिनी आंख में रोशनी तेजी से घटने की खबरों ने उनके समर्थकों को सड़कों पर उतार दिया है। एक कोर्ट-अपॉइंटेड वकील की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से शुरू हुई समस्या के कारण उनकी दाहिनी आंख में अब सिर्फ 15% रोशनी बची है, यानी 85% क्षति हो चुकी है। परिवार और पीटीआई का आरोप है कि जेल प्रशासन ने शिकायतों को तीन महीने तक नजरअंदाज किया, जिससे रेटिनल वेन ऑक्लूजन जैसी गंभीर स्थिति बनी। इमरान खान की आंखों की रोशनी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पीटीआई ने बुधवार को अपने विरोध प्रदर्शनों को और तेज कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब और खैबर पख्त...