मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। जिम की आड़ में महिलाओं से यौन शोषण और धर्मांतरण में गिरफ्तार जिम संचालक इमरान को पुलिस शुक्रवार को लखनऊ ले गई है। वहां उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटाप और डायरी बरामद करने की कोशिश करेगी। इमरान की डायरी में प्रापर्टी का विवरण मिल सकता है। पुलिस देर रात तक जांच के बाद वापस लौट सकती है। देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को जिम की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले का खुलासा किया था। गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान दुबई भागते समय 23 जनवरी दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। दिल्ली से इमरान को मिर्जापुर लाने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत में पेश किया। कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज गया। पूछताछ और लखनऊ स्थित उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटाप और डायरी बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.