मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर समाधान किया। इस दौरान बबली के राशन कार्ड में यूनिट जोड़ी गई, वाजिद व मोहम्मद हुसैन की फार्मर रजिस्ट्री की गई तथा मिथुन कुमार के शौचालय के लिए आवेदन कराया गया। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशील होकर कार्य करें और "गांव की समस्या, गांव में समाधान" के तहत समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने भी ग्राम चौपाल योजना की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...