प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने एक जानलेवा हमले के आरोपी सोमवार शाम इलाके के भैरोपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के सरोज चौराहा कांशीराम कॉलोनी निवासी अजमल उर्फ शहबाज बताया गया। दोपहर बाद चालान होने पर आरक्षी हेमंत कुमार उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। मेडिकल के दौरान पहचान चिह्न देखने के लिए उसका हाथ चेक किया जाने लगा। वह अचानक हाथ छुड़ाकर बाहर भाग निकला। सिपाही हेमंत ने उसका पीछा कर लिया। आरोपी हॉस्पिटल पुलिस चौकी के सामने से सीएमओ कार्यालय की ओर भागा। सीएमओ कार्यालय से कुछ दूर आगे आरक्षी हेमंत ने उसे पकड़ लिया। उसे हॉस्पिटल चौकी ले जाया गया। बाद में और पुलिसकर्मियों के आने पर उसे कोर्ट ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.