नई दिल्ली, जुलाई 28 -- लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अखिलेश यादव ने सरकार पर प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हमला बोलने का आरोप लगाया, जबकि रिजिजू ने आपातकाल का जिक्र कर पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि कहीं यही नौजवान हमारे लिए आपदा न बन जाएं। शिक्षा सच्ची होगी तो तरक्की भी पक्की होगी। उन्होंने पूछा कि 2024 में भी बिल लाया गया था, फिर भी पर्चा क्यों लीक हुआ? बिल लेकर क्यों आना पड़ा, यह बताएं। इस पर किरेन रिजिजू ने टोका और कहा कि आप बता दीजिए कि आंदोलन के बाद बिल लेकर आना अच्छा है या आंदोलन को कुचलने के लिए इमरजेंसी लगा देना अच्छा है? इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया कि हमने इमरजेंसी नही...